
जयपुर | शाबाश इंडिया।
विष्णुपुरी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, दुर्गापुरा, जयपुर की ओर से दीपावली मिलन समारोह एवं गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग गरबा, मनोरंजक गतिविधियों तथा बच्चों द्वारा लगाए गए गेम स्टॉल का आनंद लिया।
सोसायटी अध्यक्ष सुभाष जैन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं सचिव ऋषभ जैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुंजन जैन, नेहा जैन, पलक भाट एवं सपना सरना का विशेष योगदान रहा।
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट ड्रेस (पुरुष) का पुरस्कार कार्तिकेय व्यास, बेस्ट ड्रेस (महिला) का रंजना जैन, बेस्ट डांसर (पुरुष) का राहुल पहाड़िया तथा बेस्ट डांसर (महिला) का पुरस्कार सोनाली जैन ने प्राप्त किया। इसके अलावा लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
सोसायटी ने आयोजन को सफल और यादगार बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों, स्वयंसेवकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया।
विष्णुपुरी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी दुर्गापुरा, जयपुर


