Thursday, November 5, 2026

टैलीप्राइम 7.2 की खूबियों से रूबरू हुए जबलपुर के कारोबारी और अकाउंटेंट, जीएसटी कार्यप्रणाली को सरल बनाने पर हुई कार्यशाला

Oplus_131072

जबलपुर | शाबाश इंडिया।

मध्यभारत के अग्रणी टैली सेवा प्रदाता पीसी प्लेनेट की ओर से जबलपुर में टैली कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शहर के प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों के अकाउंटेंट और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य जीएसटी के नए प्रावधानों और आधुनिक तकनीक की जानकारी देकर व्यापारिक कार्यप्रणाली को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना रहा।

कार्यशाला में टैली एक्सीलरेटर स्वतंत्र सिंह ने वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य और जीएसटी के नए नियमों के अनुरूप टैलीप्राइम के नवीनतम रिलीज 7.2 की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि नए फीचर्स की मदद से अकाउंटिंग, जीएसटी अनुपालन और अन्य व्यावसायिक कार्यों को किस प्रकार अधिक तेज, सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है।

पीसी प्लेनेट के मुख्य प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा कि टैलीप्राइम 7.2 के नए फीचर्स अकाउंटेंट्स के साथ-साथ व्यावसायिक प्रबंधन से जुड़े लोगों के काम को भी अधिक आसान और सुविधाजनक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में तकनीक के साथ अपडेट रहना समय की आवश्यकता है। पीसी प्लेनेट अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी समाधानों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में टैली सॉल्यूशंस, बेंगलुरु के बिजनेस मैनेजर राकेश गुप्ता एवं कुलदीप सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी व्यावसायिक एवं तकनीकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन पीसी प्लेनेट की रिलेशनशिप मैनेजर पलक चौरसिया ने किया। अंत में पीसी प्लेनेट के सीनियर मैनेजर अमित कदम एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला के माध्यम से व्यापारिक संस्थानों और अकाउंटेंट्स को जीएसटी के नए प्रावधानों, आधुनिक तकनीक तथा टैलीप्राइम के नवीनतम फीचर्स की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar