
जयपुर | शाबाश इंडिया।
कोटा में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप 2026 में महावीर पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा शनाया सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। शनाया ने अंडर-14 वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान शनाया ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए शानदार खेल भावना के साथ मुकाबले किए। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
शनाया की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा जैन एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी उत्साह, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


