Saturday, November 21, 2026

संतों के मंगल आशीर्वाद और धर्माराधना के साथ मनाया पदम जैन बिलाला ने 73वां जन्मदिवस

जनकपुरी जैन मंदिर में अभिषेक-शांतिधारा, आचार्य आदित्य सागरजी एवं आर्यिका अर्हं श्री माताजी के दर्शन कर प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद

जयपुर (शाबाश इंडिया)। समाज गौरव एवं परम मुनिभक्त पदम जैन बिलाला ने अपना 73वां जन्मदिवस संतों के मंगल आशीर्वाद, धर्माराधना और धार्मिक गतिविधियों के साथ सादगीपूर्वक मनाया।

जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रातः सबसे पहले वीडियो कॉल के माध्यम से परम पूज्य गुरुवर अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी महामुनिराज से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद जनकपुरी जैन मंदिर में मूलनायक भगवान नेमिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ दिन का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात कोटपूतली पहुंचकर करुणामूर्ति, अध्यात्मयोगी आचार्य श्री 108 आदित्य सागरजी महाराज ससंघ के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्मचर्चा के बाद पड़गाहन कर आहारदान देने तथा आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जनकपुरी जैन समाज के मंत्री देवेंद्र कासलीवाल, कमलेश पाटनी, सुनील सेठी, महेश काला, सीभाग अजमेरा, ज्ञानचंद भोंच और लोकेश जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला का सादगीपूर्ण अभिनंदन किया। कमल दीवान, महावीर कीर्ति नगर सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी की ओर से आचार्यश्री को ‘गुरुतं’ प्रवचन संग्रह भेंट किया गया।

इसी क्रम में पदम जैन बिलाला ने श्याम नगर में श्रमणी आर्यिका अर्हं श्री माताजी ससंघ के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य अर्जित किया। इस अवसर पर किरण जैन, शिखरचंद जैन सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पदम जैन बिलाला ने अपना जन्मदिवस उत्सव के बजाय संतों के सान्निध्य, आशीर्वाद और धर्माराधना के माध्यम से मनाकर अपनी धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभिरुचि का परिचय दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar