
जयपुर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब जयपुर मेट्रो की ओर से सेवा सप्ताह (2 से 9 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत मानसरोवर स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र डिग्गीवाल के नेतृत्व एवं तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र डिग्गीवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। विद्यालय के प्रिंसिपल सहित आमंत्रित अतिथियों अमनप्रीत कौर, रिसर्च एसोसिएट और दिव्यांशी कुमार, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, प्रकृति फाउंडेशन का क्लब की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल माथुर ने किया।
प्रकृति फाउंडेशन की अमनप्रीत कौर एवं दिव्यांशी कुमार ने विद्यार्थियों को क्लाइमेट चेंज, वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनेबल लिविंग और जीरो वेस्ट विलेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों की सरल एवं रोचक जानकारी दी। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक उपायों के बारे में भी समझाया गया।
कार्यक्रम में घर और किचन से निकलने वाले जैविक कचरे से कम्पोस्ट खाद तैयार करने का प्रायोगिक प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और जैविक कचरे के बेहतर उपयोग तथा कचरा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके सीखे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र डिग्गीवाल, कोषाध्यक्ष लायन निर्मल संघी, पीएमसीसी लायन गोविंद शर्मा, लायन अनिल माथुर, लायन सुरेंद्र जैन पांड्या, लायन राजेंद्र शर्मा, लायन रमेश सेठी, लायन प्रदीप जैन, लायन नरेंद्र सेठी, लायन सूर्यकांत डिग्गीवाल, लायन सरला संघी, संयोजक लायन डॉ. मधु शर्मा, लायन राज दुलारी माथुर, लायन नीलम सेठी, लायन कुसुम जैन सहित अनेक लायन सदस्य मौजूद रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और ‘कम कचरा–स्वच्छ पर्यावरण’ की दिशा में छोटे-छोटे प्रयासों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी रहा।


