Wednesday, October 7, 2026

धावास में चैत्यालय प्रतिस्थापन एवं वेदी शुद्धि महोत्सव की पत्रिका का विमोचन, आर्यिका सुविज्ञमति के सानिध्य में हुआ आयोजन

जयपुर | शाबाश इंडिया।

राष्ट्र संत, चतुर्थ पट्टाधीश, चर्या शिरोमणि दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से अजमेर रोड स्थित निर्माणाधीन श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, धावास में आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले चैत्यालय प्रतिस्थापन एवं वेदी शुद्धि महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन विवेक विहार जैन मंदिर में किया गया। यह विमोचन चातुर्मासरत श्रुत चन्द्रिका आर्यिका रत्न सुविज्ञमति, क्षुल्लिका अजेयमति, सात प्रतिमाधारी रेणुका दीदी एवं बाल ब्रह्मचारिणी श्रेया दीदी के पावन सानिध्य में धावास जैन समाज के प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी में हुआ।

मंदिर निर्माण संयोजक एवं संरक्षक जय कुमार जैन बड़जात्या ने बताया कि इस मांगलिक आयोजन के पुण्यार्जन का सौभाग्य वीरचंद-उषा, गजेंद्र कुमार, प्रवीण-प्रिया एवं विकास-मेनका बड़जात्या परिवार, कामां वालों को प्राप्त हुआ है।

धावास दिगम्बर जैन समाज समिति के मंत्री मितेश ठोलिया ने बताया कि पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बैद, संरक्षक जय कुमार बड़जात्या, सह मंत्री नरेन्द्र गोधा, डिम्पल जैन, लेखा जैन, अल्पना ठोलिया, सीमा गोधा सहित पदमचंद सौगाणी, धर्मचंद जैन आदि सपरिवार उपस्थित रहे।

समाज के कोषाध्यक्ष हैमेन्द्र लुहाड़िया के अनुसार 20 अक्टूबर को प्रातः नित्य नियम अभिषेक के बाद शांतिनाथ विधान मंडल पूजन साज-बाज के साथ ब्रह्मचारिणी श्रेया दीदी के निर्देशन में पं. विशाल जैन द्वारा कराया जाएगा। इसके पश्चात श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जयपुर जैन समाज के अनेक प्रतिष्ठित श्रेष्ठीजन शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar