Wednesday, October 7, 2026

जयपुर हाउस जैन मंदिर में डांडिया उत्सव, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ माहौल

आगरा | शाबाश इंडिया।

जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में तपस्वी सम्राट चातुर्मास 2026 के अंतर्गत आचार्य श्री सौभाग्यसागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं संघस्थ क्षुल्लिका माताजी के सानिध्य में श्री शांतिनाथ महिला मंडल की ओर से डांडिया उत्सव एवं विशेष भजन-भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक भजनों और भक्ति गीतों के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया उत्सव में शामिल हुईं और भक्ति गीतों एवं धार्मिक भजनों की मधुर धुनों पर ताल से ताल मिलाते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। डांडिया की खनक और भजनों की मधुर धुनों से मंदिर परिसर में देर तक भक्ति, उल्लास और उमंग का वातावरण बना रहा।

भजन-भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के गुणों का गुणगान करते हुए भक्तिभाव से सहभागिता की। भक्ति गीतों के साथ डांडिया की ताल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक जैन, सुबोध पाटनी एवं विनोद रांवका का विशेष सहयोग एवं उपस्थिति रही। इस अवसर पर रुचि जैन, राखी रांवका, अनु जैन, सीमा जैन, मंजू जैन, शालू जैन, महक जैन, नीतू जैन, वंदना जैन, नेहा जैन, करुणा जैन, रूबी जैन, योगिता जैन, शिखा जैन, कृतिका जैन, कल्पना जैन सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar