
जयपुर | शाबाश इंडिया।
समाजसेवी एवं समाज के प्रति सदैव समर्पित डॉ. सुरेश चंद्र बोहरा का स्वर्गीय देवी नारायण पटवारी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया। चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह-2026 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ. बोहरा को उनकी चिकित्सा सेवा एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. बोहरा चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाजसेवा में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं। वे श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र में पिछले करीब 10 वर्षों से निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।
समाज के लोगों ने डॉ. बोहरा की निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा, समाज के प्रति समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया और उनके निरंतर सेवाकार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी सेवाभावना समाज के लिए प्रेरणादायी है।


