Monday, August 24, 2026

लायंस क्लब जयपुर मेट्रो का सावन उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब जयपुर मेट्रो द्वारा अध्यक्ष लायन सुरेंद्र कुमार डिग्गीवाल के नेतृत्व में सावन उत्सव का भव्य एवं मनोरंजक आयोजन जयपुर री धाणी में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के करीब 94 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत हाई-टी के साथ हुई। इसके बाद सावन की थीम पर सदस्यों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। अनेक सदस्यों ने स्विमिंग का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान द्वितीय जनरल, जन्मदिन एवं मैरिज एनिवर्सरी वाले सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद मनोरंजक हाउजी का आयोजन हुआ, जिसका लायन श्वेता वजतपुरिया एवं लायन मिसेज बंसल ने शानदार संचालन किया। हाउजी के आयोजन में लायन अनीला गंगवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विजेता सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात सभी सदस्यों ने सहभोज का आनंद लिया। जयपुर री धाणी में आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्सव का आनंद उठाया।

अध्यक्ष लायन सुरेंद्र कुमार डिग्गीवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों का उत्साह, सहयोग और आपसी अपनापन ही क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव लायन अनिल जैन एवं कोषाध्यक्ष लायन निर्मल कुमार संघी सहित क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar