Monday, August 24, 2026

जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी एवं संगिनी हेरिटेज के सेवा सप्ताह का हेल्थ अवेयरनेस चर्चा के साथ समापन

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप नॉर्थन रीजन के आह्वान पर जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी एवं इसकी संगिनी शाखा द्वारा 16 से 22 अगस्त तक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए गए। सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर रविवार को सी. के. बिरला हॉस्पिटल के सहयोग से “एक स्वस्थ हृदय कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष शांति काला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ नमोकार महामंत्र के साथ हुआ। इसके बाद बिरला हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा का ग्रुप अध्यक्ष नितिन पाटनी ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक कमल-संजय लता बज एवं अजय-चित्रा बोहरा ने हॉस्पिटल के मार्केटिंग स्टाफ का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्वास्थ्य चर्चा के दौरान डॉ. अश्विनी शर्मा ने हृदयाघात से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों तथा हृदय रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से साझा कीं। उन्होंने उपस्थित सदस्यों की हृदय रोग से जुड़ी शंकाओं का सरलता एवं सहजता से समाधान किया। जानकारीपूर्ण चर्चा के लिए सदस्यों ने तालियों के साथ डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप अध्यक्ष नितिन पाटनी ने सेवा सप्ताह में ग्रुप सदस्यों के सहयोग से किए गए परमार्थ एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष शांति-रेणु काला ने ग्रुप की रजत जयंती पर प्रकाशित स्मारिका की प्रति डॉ. अश्विनी शर्मा को भेंट की तथा ग्रुप की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

स्वास्थ्य चर्चा में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष मुकेश काशलिवाल, महावीर सेठी, सचिव अरुण पाटनी, उपाध्यक्ष प्रदीप बज सहित कार्यकारिणी के सदस्य सपत्नीक उपस्थित रहे।

संगिनी हेरिटेज की संस्थापक अध्यक्ष शालिनी, पूर्व अध्यक्ष अल्का बज, अध्यक्ष शशि बज, सचिव दीपाली पाटनी एवं कोषाध्यक्ष रेणु सहित अनेक सदस्याएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस अवसर पर बिरला हॉस्पिटल की ओर से ग्रुप के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष बज ने आगामी 30 अगस्त को 108 मुनि श्री ऊर्जयंत सागरजी के सानिध्य में नॉर्थन रीजन के साथ हेरिटेज परिवार द्वारा 48 मंडलों पर आयोजित होने वाले भक्तामर विधान की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के सह सचिव एवं संयोजक डॉ. सुदीप जैन ने किया। अंत में ग्रुप सचिव अरुण पाटनी ने डॉ. अश्विनी शर्मा, हॉस्पिटल स्टाफ एवं उपस्थित सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन बिरला हॉस्पिटल की ओर से आयोजित सहभोज के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar