Wednesday, August 5, 2026

शैक्षणिक बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : लायंस क्लब अजमेर आस्था

अजमेर | शाबाश इंडिया।

विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन के प्रांतीय स्लोगन “फ्लाइट ऑफ ड्रीम” के अंतर्गत संचालित “मिशन मुस्कान” अभियान के तहत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदारपुरा में गणवेश सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब सचिव लायन अनिल चोरड़िया ने बताया कि समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी, दिल्ली निवासी राजेश जैन, अजमेर के होजरी व्यवसायियों एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के 225 विद्यार्थियों तथा मदारपुरा की प्रथम एवं द्वितीय आंगनवाड़ी के 35 बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से कुल 260 बच्चों को लाभ मिला।

कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी ने किया। समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा कुमारी बाजा ने क्लब पदाधिकारियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी।

जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं के दैनिक उपयोग के लिए शौचालय के जीर्णोद्धार का कार्य क्लब सदस्य लायन पदमचंद जैन के संयोजन में शीघ्र कराया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने सभी सेवा सहयोगियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद सोनी, प्रधानाचार्य निशा कुमारी बाजा, लायन अतुल पाटनी, लायन राकेश पालीवाल, लायन सुरेंद्र मेहता, शिक्षक इंदरचंद जोधावत, शिक्षिका किरण मीणा, सुमन वैष्णव, शीला कुमारी तथा दोनों आंगनवाड़ियों की कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar