Wednesday, August 5, 2026

जेएसजी अरिहंत का दो दिवसीय पुष्कर भ्रमण कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप अरिहंत परिवार के 102 सदस्यों का दो दिवसीय भ्रमण एवं नाइट आउट कार्यक्रम 2 एवं 3 अगस्त को पुष्कर स्थित आनंदम रिसोर्ट में उत्साह, उमंग और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ग्रुप के अध्यक्ष अमरचंद–उषा दीवान एवं सचिव प्रतीक–पूजा जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 अगस्त को प्रातः दो बसों के माध्यम से हुई। यात्रा के दौरान अजमेर हाईवे स्थित ओल्ड राव रेस्टोरेंट में सदस्यों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। इसके बाद सभी ने नारेली जैन मंदिर में भगवान के दर्शन किए, स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया तथा मुनिराज के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी सदस्य पुष्कर स्थित आनंदम रिसोर्ट पहुंचे।

कार्यक्रम संयोजक राजेश–रुचि सेठी एवं लवलेश–नीलम बड़जात्या ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रिसोर्ट में आवास आवंटन के बाद सदस्यों ने रिमझिम बारिश के बीच हाई-टी, गरमा-गरम भुट्टों, पूल मस्ती, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

संयोजक विक्रम–रुचि जैन एवं विनीत–विजेता जैन ने बताया कि सायंकाल आयोजित फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन कार्यक्रम में रिसोर्ट के ऑनर्स, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं नॉर्दर्न रीजन चेयरमैन राजीव–अनीला पाटनी, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र–नीलम पाटनी, राजकुमार–अस्मिता पाटनी, राकेश–सुमन बड़जात्या, सन्मति–ज्योति जैन तथा निवर्तमान अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सलाहकार राजकुमार–पायल सोगानी की उपस्थिति में डांस, म्यूजिक, हाउजी एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। उपाध्यक्ष विजय–बबीता बड़जात्या ने बताया कि देर रात तक चले कार्यक्रम में सदस्यों ने रिमझिम बारिश के बीच चाय, कॉफी एवं ड्राई फ्रूट्स का आनंद लिया।

संयुक्त सचिव राजेश–रीना बिंदायका ने बताया कि दूसरे दिन प्रातः योग, क्रिकेट, पूल मस्ती एवं मनोरंजक खेलों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी सदस्य लंच के पश्चात रिसोर्ट से रवाना हुए। वापसी के दौरान किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में फोटोशूट किया तथा आर.के. कम्युनिटी में चातुर्मासरत आचार्य विहर्ष सागर जी मुनिराज ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सायंकाल शांति स्मारक में सभी सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था के लिए विक्रम–ऋतु जैन पांड्या की सभी सदस्यों ने सराहना की।

कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर संस्थापक अध्यक्ष राजीव–अनीला पाटनी ने अध्यक्ष, सचिव एवं सभी संयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता, एकता और पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar