
जयपुर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रान्त 3233 ई-1 के सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब जयपुर स्पार्कल की ओर से 3 अक्टूबर को सेवा सप्ताह के दूसरे दिन जीवदया एवं अन्नसेवा के विभिन्न सेवा प्रकल्प आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत प्रातः दुर्गापुरा गोशाला में गोसेवा के साथ हुई, जहां गायों को रोटी, लड्डू एवं चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
गोसेवा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ला. राधा रानी मित्तल, सचिव ला. सावित्री शर्मा, कोषाध्यक्ष ला. रश्मि भार्गव, क्लब फाउंडर ला. महादेवी आर्य, जोन चेयरपर्सन ला. रानी पाटनी, कॉर्डिनेटर ला. सुजाता स्वर्णकार, ला. विजया कोठारी एवं मंजू पुरी ने सहभागिता निभाई।
सेवा सप्ताह के दूसरे चरण में श्राद्ध पक्ष की अष्टमी के अवसर पर थड़ी मार्केट, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 100 लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने जरूरतमंदों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।
भोजन वितरण कार्यक्रम में क्लब की उपरोक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ला. मृदुला जैन एवं सरोज रूंगटा ने भी सहभागिता निभाई।
क्लब सदस्यों ने कहा कि सेवा सप्ताह का दूसरा दिन जीवदया, अन्नसेवा और ‘कोई भूखा न रहे’ की भावना को समर्पित रहा। सभी सदस्याओं के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से दोनों सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।


