Wednesday, October 7, 2026

सेवा सप्ताह में लायंस क्लब जयपुर स्पार्कल की पहल, 200 लोगों की मधुमेह जांच और वृद्धाश्रम में राशन वितरण

जयपुर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब की ओर से सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 4 अक्टूबर को निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन जयपुर के चार प्रमुख स्थानों पर किया गया। जवाहर सर्किल पर आयोजित शिविर की जिम्मेदारी लायंस क्लब जयपुर साउथ ने संभाली, जिसमें लायंस क्लब जयपुर स्पार्कल सहित अन्य क्लबों ने सहभागिता निभाई।

शिविर में डॉ. सुनील ढंड की टीम के सियाराम धाकड़, रोहन चौहान एवं अमित सावलानी ने लोगों की मधुमेह संबंधी जांच की। जवाहर सर्किल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए शिविर का लाभ लिया। शिविर में करीब 200 लोगों की जांच की गई। लायंस क्लब जयपुर साउथ के साथ जयपुर भास्कर, हवामहल, अंबर फोर्ट, स्पार्कल एवं एंजल रूबी क्लब ने भी सहभागिता निभाई।

शिविर में रीजन-1 के रीजन चेयरपर्सन एवं रीजन-5 की जोन चेयरपर्सन सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं लायंस सदस्य उपस्थित रहे। लायंस क्लब जयपुर स्पार्कल की ओर से अध्यक्ष ला. राधारानी मित्तल, कोषाध्यक्ष ला. रश्मि भार्गव, फाउंडर ला. महादेवी आर्य, जोन चेयरपर्सन ला. रानी पाटनी एवं ला. विजिया कोठारी ने सहभागिता निभाई।

शिविर के समापन पर जयपुर स्पार्कल एवं जयपुर साउथ क्लब की ओर से मेडिकल टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि सेवा सप्ताह के तीसरे दिन जनसेवा के माध्यम से ‘सेवा ही धर्म’ के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।

सेवा सप्ताह के दूसरे चरण में लायंस क्लब जयपुर स्पार्कल की ओर से हरे कृष्णा वृद्धाश्रम में भी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। यहां बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसमें 25 किलो आटा, 5 लीटर तेल, 1 लीटर घी, 5 किलो चीनी, 5 किलो चावल, बेसन, सूजी, मैदा, पोहे, नमकीन, पास्ता, बिस्कुट, दालें एवं मसाले सहित अन्य सामग्री शामिल थी।

इसके अलावा वृद्धाश्रम में 2 गद्दे, 2 रजाई, कंबल, चादर, स्वेटर, साड़ियां, सूट, पैंट एवं शर्ट सहित आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। वृद्धाश्रम में 13 महिला एवं पुरुष रह रहे हैं, जो विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों के साथ परिवार एवं परिजनों के सानिध्य से वंचित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। क्लब सदस्यों ने उनके साथ आत्मीयता से बातचीत की और समय बिताकर उन्हें अपनापन देने का प्रयास किया।

रीजन चेयरपर्सन उपमा सारस्वत ने वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित की। इस सेवा कार्य में क्लब की लगभग सभी सदस्याओं की सहभागिता रही। रीजन-5 की चेयरपर्सन उपमा सारस्वत एवं ला. संजय सारस्वत की उपस्थिति पर क्लब की ओर से उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सेवा, सहयोग और वृद्धजनों के प्रति वात्सल्यभाव से आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar