
शाबाश इंडिया | जयपुर।
श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 30 जून को प्रातः परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज का 59वां दीक्षा दिवस बड़ी भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री (गायत्री नगर) के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर में प्रातः 6:15 बजे प्रथम कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसे अशोक रावका एवं महावीर शाह ने संपन्न किया। इसके पश्चात आचार्य श्री के चित्र के समक्ष निर्मल एवं अनिल जैन (गदिया बयाना वाले परिवार) द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर पं. अजीत शास्त्री ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दीक्षा से पूर्व एवं दीक्षा काल के तप, त्याग एवं उपकारों से संबंधित प्रेरक संस्मरण सुनाए।
इस दौरान आचार्य श्री की पूजा अष्ट मंगल द्रव्यों के साथ सुनन्दा अजमेरा की मधुर स्वर लहरियों में भक्ति भाव से संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, संजय ठोलिया, सोरभ झांझरी, संतोष जैन (वास्को वाले), राकेश पाटोदी, मुकेश पांड्या, कमल मालपुरा वाले, सजल लुहाडिया, सुबोध जैन, रमेश सोगानी, राकेश छाबड़ा, दीपेश छाबड़ा, आलोक जैन, पदम पाण्डया, वीरेन्द्र अजमेरा, सुनील जैन, राजेश बाकलीवाल, प्रदीप बाकलीवाल सहित अनेक समाजसेवियों एवं श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।
अंत में मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अरुण शाह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


