
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू अर्पित कर किया गया महावीराष्टक स्तोत्र का पाठ
जयपुर (शाबाश इंडिया)। गोपालपुरा बाईपास स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिवेणी नगर में दीपावली पर्व पर सोमवार, 9 नवंबर को विश्व वंदनीय जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाणोत्सव (मोक्ष कल्याणक) भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के राजस्थान अंचल के प्रचार प्रभारी नरेश कासलीवाल ने बताया कि प्रातःकाल भगवान महावीर स्वामी की प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य धर्मश्रेष्ठी शैलेन्द्र-मनीषा जैन एवं महावीर-मोनिका कासलीवाल को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। भगवान महावीर को निर्वाण लाडू अर्पित किए जाने के दौरान सामूहिक उच्चारण किया गया तथा महावीराष्टक स्तोत्र का पाठ हुआ।
मंदिर के मंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र काला, महावीर कासलीवाल, राकेश छाबड़ा, विमल छाबड़ा, कैलाश सौगानी, जितेन्द्र कासलीवाल, लोकेश जैन, अंकुर पाटोदी, विपिन सेठ, कमलचन्द चांदवाड़, नोरतनमल सौगाणी, भागचन्द पाटनी, पुष्पेन्द्र अजमेरा, राजकुमार, अजय-विजय पाण्डया, सुरेश सेठ, अशोक पाटोदी, अखिलेश, नवीन बज, अजीत दीवान, सुभाष काला, दीपचंद जैन, जितेंद्र मोहन कासलीवाल, विमल गोयल, नानूलाल सौगाणी, ओम प्रकाश छाबड़ा, नरेन्द्र बज, एम.के. जैन, महावीर छाबड़ा, सतीश मालपुरा, एन.के. सेठी, सुनील लुहाड़िया, हीरा जैन, अशोक अजमेरा, मनोज टोग्यां, राजकुमार, वीरेंद्र-राजेश जैन नमोकार, अशोक-मुकेश रारा, नितिन, नितेश छाबड़ा, राजेन्द्र पाटनी, सुनील छाबड़ा, पदम सोगानी, प्रवीण पाण्डया, विनोद-सुरेन्द्र बिलाला, विनोद अजमेरा, गौरव जैन, संजय सोगानी, सुशील सौगाणी एवं आशीष छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
महिला मंडल की मंत्री बबीता लुहाड़िया के साथ मृदुला काला, मैना पाटनी, मनोरमा चांदवाड़ एवं वंदना अजमेरा ने भी आयोजन में सहभागिता की।
नरेश कासलीवाल
प्रचार प्रभारी, राजस्थान अंचल
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद


