
निर्वाणोत्सव पर समर्पित किया निर्वाण लाडू; सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन में हाउजी और लकी ड्रॉ का आयोजन
कुचामन सिटी (शाबाश इंडिया)। ‘जियो और जीने दो’ तथा अहिंसा का संदेश देने वाले 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2553वां मोक्ष कल्याणक सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातःकाल सभी जिनालयों में कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान के आयोजन हुए। डीडवाना रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बड़े बाबा की सवा सात फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का सैकड़ों श्रावकों ने कलशाभिषेक एवं शांतिधारा कर पूजन-विधान किया। भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक दिवस और अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निर्वाण लाडू समर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह
इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे समाज का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जयकुमार पहाड़िया, सोभागमल गंगवाल, सुभाष पहाड़िया, विनोद झांझरी तथा लकी ड्रॉ कूपन एवं हाउजी कार्यक्रम के पुरस्कार प्रायोजक श्रावक श्रेष्ठी अनिल कुमार, पंकज कुमार, यथार्थ एवं दुलीचंद डोसी परिवार ने भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में अशोक झांझरी, पार्षद बरखा रानी पाटनी, गुंजन गंगवाल एवं वर्षा झांझरी ने हाउजी और लकी ड्रॉ का आयोजन करवाया तथा विजेताओं की घोषणा की। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार श्रावक श्रेष्ठी नरेंद्र कुमार एवं श्रीमती रंजू पहाड़िया परिवार, द्वितीय पुरस्कार सुमति कुमार एवं सक्षम पहाड़िया परिवार तथा तृतीय पुरस्कार सुरेश कुमार एवं राजीव पाटोदी परिवार को प्रदान किया गया।
समारोह में समाजजनों ने नाच-गाने के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। डोसी परिवार की ओर से मंच पर आकर नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समाजजनों का सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम में देवेंद्र पहाड़िया, सुभाष रावका, पवन गोधा, अशोक अजमेरा, राजकुमार बज, सचिन गंगवाल, प्रमोद पांड्या एवं अभिषेक पाटनी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और समाजजनों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
सुभाष पहाड़िया


