
लक्ष्मीनारायण मंदिर में नया मंदिर परिवार ने सेवा भाव से आयोजित किया प्रसाद वितरण
नसीराबाद (शाबाश इंडिया)। सदर बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में नया मंदिर परिवार की ओर से धार्मिक परंपरा एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। नया मंदिर परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में ज्ञान सिंहल, गोविंद सिंहल, गणेश सिंहल, गोपाल सिंहल, सुनील सिंहल, कमलेश सिंहल, घनश्याम सिंहल, वेद सिंहल, आनंद सिंहल, अशोक सिंहल, संतोष सिंहल, राजू सिंहल एवं सारांश सिंहल सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ: रोहित जैन


