Thursday, November 12, 2026

चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में श्रद्धा-भक्ति से मनाया भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव

24 निर्वाण लाडू किए अर्पित, मुनि श्री विश्व विजय सागर जी महाराज का हर्षोल्लास से हुआ पिच्छी परिवर्तन

जयपुर (शाबाश इंडिया)। मुहाना मंडी स्थित पारस विहार के चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, सरल स्वभावी एवं महातपस्वी मुनि श्री विश्व विजय सागर जी महाराज के सान्निध्य में 9 नवंबर 2026 को तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मंदिर अध्यक्ष पवन गोदिका ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य निर्वाण लाडू के साथ 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी को 24 निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। इस तरह निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य निर्वाण लाडू के पुण्यार्जक राजस्थान जैन सभा के सह सचिव श्री आर.के. जैन एवं महिमा जी जैन परिवार रहे।

24 निर्वाण लाडुओं के पुण्यार्जक परिवारों में राकेश जी मंगल, रमेश जी जैन (मुहाना), धर्मेंद्र जी गोदिका, वीरेंद्र जी सेठी, संतोष जी बगड़ा, नरेश जी अजमेरा, दिनेश जी पांड्या, राजेंद्र जी बैद, अरविंद जी टोंग्या, सुरेश जी लुहाड़िया, अनिल जी लुहाड़िया, अरविंद जी कौशिक, अनुराज जी शास्त्री, सुमित जी बड़जात्या, मनोज-प्रीति जी, राजकुमार जी (घर आंगन), अशोक जी अजमेरा, सत्यनारायण जी जैन, इंद्र कुमार जैन, पदमचंद जी शाह, आशीष जी, श्रेय जी पाटनी, अरविंद जी कोशिक, प्रदीप जी जैन (आगरा वाले), सुदेश जी गोदिका, हिमांशु जी, अमन जी जैन तथा सुभाष जी-रेनू जी सेठी परिवार शामिल रहे।

धर्मेंद्र गोदिका ने बताया कि निर्वाण महोत्सव के पश्चात मुनि श्री विश्व विजय सागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य श्री विराग सागर जी के चित्र का अनावरण सत्यनारायण जी जैन परिवार ने किया। दीप प्रज्वलन रमेश जी जैन (मुहाना) परिवार ने किया, जबकि शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य नरेश जी अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन पवन जी एवं प्रतीक जी गोदिका परिवार ने किया।

मंदिर कोषाध्यक्ष वीरेंद्र के. सेठी ने बताया कि समारोह में समाज के लोगों ने मुनि श्री की पूजा बड़े भक्तिभाव से की। इसके बाद पवन जी एवं प्रतीक जी गोदिका परिवार की ओर से मुनि श्री विश्व विजय सागर जी महाराज को नवीन पिच्छी अर्पित की गई। मुनि श्री की पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का पुण्यलाभ मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य परिवारों को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में सभी साधर्मी बंधुओं ने अल्पाहार किया तथा दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar