
जयपुर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब के सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब जयपुर मेट्रो की ओर से 3 अक्टूबर को एस.के.आई.टी. कॉलेज, रामनगरिया, जगतपुरा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डिग्गीवाल ने की।
शिविर में विभिन्न अस्पतालों की चिकित्सा टीमों ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान कॉलेज के राजा राम मील, प्रो. रमेश पचार, प्राचार्य, चीफ कोऑर्डिनेटर ब्लड डोनेशन कैंप अरुण बेनीवाल सहित कॉलेज के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में PMCC गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार संघी, मुख्य संयोजक अनिल माथुर, संयोजक नैमी पाटनी, श्रीमती सूर्यकांता डिग्गीवाल एवं रमेश सेठी सहित लायंस क्लब जयपुर मेट्रो के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि इसमें 637 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रक्तदान करना सेवा अभियान की उल्लेखनीय सफलता रही।
लायंस क्लब जयपुर मेट्रो का यह प्रयास मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण बना। रक्त की प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


