Wednesday, September 23, 2026

मुनि श्री अनुकरण सागरजी लगातार आठवें वर्ष कर रहे 32 दिवसीय उपवास, 28 सितंबर को होगा माह पारणा महोत्सव

हस्तिनापुर | शाबाश इंडिया।

गुरुशरण तीर्थ, हस्तिनापुर में बाल मुनि पाठशाला के प्रेरक पूज्य मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज का 32 दिवसीय उपवास निरंतर जारी है। मुनि श्री के 26वें उपवास के संपन्न होने के बाद 27वां उपवास चल रहा है। वे लगातार आठवें वर्ष भाद्रपद मास में 32 दिवसीय उपवास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूज्य आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद करीब आठ वर्ष पूर्व मुनि श्री अनुकरण सागरजी ने सोलहकारण व्रत के अंतर्गत 32 दिवसीय उपवास की साधना प्रारंभ की थी। तब से वे प्रत्येक भाद्रपद मास में निरंतर इस साधना का पालन कर रहे हैं।

मुनि श्री ने शाबाश इंडिया के संपादक राकेश गोदिका को बताया कि इस वर्ष 32 दिवसीय उपवास की पूर्णता के बाद 28 सितंबर को गुरुशरण तीर्थ में माह पारणा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर से करीब 300 मीटर आगे विकसित हो रहे गुरुशरण तीर्थ में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज का चातुर्मास वर्तमान में गुरुशरण तीर्थ में चल रहा है। माह पारणा महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar