Thursday, August 20, 2026

चार हजार दीपों से जगमगाया विवेक विहार आदिनाथ मंदिर, आर्यिका रत्न गुरुमां सुविज्ञमति माताजी के आशीर्वाद से भव्य कल्याण मंडल दीप अर्चना कार्यक्रम आयोजित

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विवेक विहार में आर्यिका रत्न गुरुमां श्री 105 सुविज्ञमति माताजी के आशीर्वाद एवं श्रेया दीदी के सान्निध्य में भव्य कल्याण मंडल दीप अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार हजार दीपकों से हुई दीप अर्चना के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

चातुर्मास समिति संयोजक नरेश जैन मेड़ता ने बताया कि शाम 7 बजे नमोकार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ दीप अर्चना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र परिवार लता-धीरज-कविता बिंदायका का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में 86 परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और करीब चार हजार दीपकों से कल्याण मंडल की दीप अर्चना की गई। श्रेया दीदी द्वारा कल्याण मंडल के प्रत्येक कड़े एवं भजनों की प्रस्तुति के दौरान सभी परिवारों के सदस्यों ने अपने स्थान पर भक्तिभाव से नृत्य करते हुए दीपक अर्पित किए।

दीप अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में चारों ओर दीपों की रोशनी का मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उल्लास के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

संयोजक भागचंद पाटनी एवं समाज अध्यक्ष अनिल जैन आईआरएस सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने जयपुर जैन समाज से पधारे श्रावकश्रेष्ठियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संयोजक नरेश जैन मेड़ता ने बताया कि कार्यक्रम में वर्षायोग चातुर्मास समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य, समाज समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल की अध्यक्षा, मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

भव्य दीप अर्चना कार्यक्रम ने श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर वातावरण निर्मित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar