Tuesday, July 7, 2026

उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के लिए एक्यूप्रेशर चार्ट

शाबाश इंडिया।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट, जयपुर

क्र.पॉइंट का नामस्थानसंभावित लाभसमय
1LV3 (ताईचोंग)पैर के अंगूठे और दूसरी उंगली के बीच, ऊपरी भागतनाव कम करने, रक्तचाप नियंत्रित रखने में सहायक2 मिनट प्रति पैर
2SP6 (सन्यिनजियाओ)टखने की अंदरूनी हड्डी से चार अंगुल ऊपरशुगर नियंत्रण एवं हार्मोन संतुलन में सहायक2 मिनट प्रति पैर
3K3 (ताईशी)टखने की अंदरूनी हड्डी और एड़ी की नस के बीचकिडनी की कार्यक्षमता, ऊर्जा एवं रक्तचाप संतुलन में सहायक1 मिनट प्रति पैर
4P6 (नीगुआन)कलाई की रेखा से तीन अंगुल नीचे, हाथ के मध्यतनाव, घबराहट एवं नींद में सुधार के लिए सहायक2 मिनट प्रति हाथ

कैसे करें?

  • सुबह खाली पेट: LV3 + SP6 (लगभग 5 मिनट)
  • शाम को: K3 + P6 (लगभग 5 मिनट)
  • दबाव हल्का रखें तथा सांस छोड़ते समय बिंदु दबाएं।
  • बेहतर परिणाम के लिए नियमित रूप से कम से कम 30 दिनों तक अभ्यास करें।

महत्वपूर्ण सावधानियां

  • यह सहायक (Supportive) थेरेपी है। चिकित्सक द्वारा दी गई दवाएं बिना सलाह बंद न करें।
  • गर्भावस्था के दौरान SP6 पॉइंट का प्रयोग न करें।
  • भोजन के लगभग एक घंटे बाद ही एक्यूप्रेशर करें।
  • रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की नियमित जांच कराते रहें।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी
एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट, जयपुर
मो.: 9828011871

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar