Tuesday, July 7, 2026

जैन सोशल ग्रुप महानगर का 62वां सामाजिक सहायता कार्यक्रम संपन्न, गौशाला में किया चारा वितरण

जयपुर। शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप महानगर की ओर से दुर्गापुरा गौशाला में 62वें सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गौसेवा एवं चारा वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को हरा चारा, लौकी, टिंडे, गुड़, लड्डू, रोटियां और तरबूज खिलाकर गौसेवा की गई।

कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश जैन ने बताया कि इस अवसर के पुण्यार्जक राज-अमिता जैन रहे। उन्होंने अपने पिताश्री स्वर्गीय हीरालाल बगड़ा की पुण्यतिथि की स्मृति में इस सेवा कार्य का आयोजन कराया। इसी अवसर पर अमिता जैन की माताजी एवं महानगर ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य मंजुला जैन का जन्मदिन भी सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कासलीवाल एवं सचिव विनीत जैन ने पुण्यार्जक परिवार तथा उपस्थित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा गौसेवा जैसे पुण्य कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि जैन सोशल ग्रुप महानगर की ओर से यह सामाजिक सहायता कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को पुण्यार्जकों के सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से गौसेवा सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

पूर्व अध्यक्ष सी.एस. जैन एवं संजय छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में सह सचिव पंकज जैन, कार्यकारिणी सदस्य अनुज जैन सहित पुखराज-गीतिका जैन, नितीन-दीपशिखा जैन, विपिन-हेमा जैन, राहुल-खुशबू जैन, गौरव-प्रियंका जैन, कमलेश जैन, संत कुमार-मंजुला जैन, विनोद-रंजुला जैन, महावीर-नीतू जैन, अमित-सुरेखा जैन, दिनेश-शैफाली जैन तथा कमल-रेणु बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस सफल आयोजन में सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अमिता-राज जैन के विशेष प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar