जयपुर | शाबाश इंडिया

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन ने ‘सेवा ही सर्वोपरि 2026-27’ की भावना को साकार करते हुए दुर्गापुरा गौशाला में गौ सेवा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर नए रोटरी सत्र की शुरुआत की। सेवा गतिविधियों से जुड़े इस आयोजन में क्लब के 325 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौशाला में गायों को हरा चारा, सब्जियां और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए गौशाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 250 फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक सदस्य को भी एक-एक पौधा भेंट किया गया, ताकि अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा मिल सके।
क्लब के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर-डे और सीए-डे भी केक काटकर मनाया गया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता देता रहेगा।
क्लब के सचिव सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.के.एस. अरुण बागड़िया तथा विशिष्ट अतिथि संजय कौशिक रहे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, चार्टर प्रेसिडेंट सुधीर गोधा, अमित अग्रवाल, प्रमोद पहाड़िया, दिनेश बज, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रानी जैन सहित रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।


