जयपुर | शाबाश इंडिया

रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर द्वारा वर्ष के प्रथम दिवस पर जगतपुरा स्थित अक्षय पात्र में सामाजिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली विभिन्न हस्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व इंजीनियर एन. एम. माथुर, डॉ. प्रभा लुहारिया, डॉ. एस. एन. विजयवर्गीय, राजीव सक्सेना, डी. एन. सिन्हा, प्रोफेसर संजीव संचेती, लक्ष्मी सक्सेना एवं सीए शुभम अग्रवाल को हीरो ऑफ सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के लगभग 80 सदस्यों ने गुप्त वृंदावन धाम में आरती में भाग लिया तथा प्रवचन के दौरान जीवन में सुख और सकारात्मकता के सूत्रों को आत्मसात किया।
क्लब के अध्यक्ष सतीश गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का सम्मान किया तथा भविष्य में भी पूर्ण सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त करते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।


