कुचामन सिटी | शाबाश इंडिया

महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी के 52वें स्थापना सेवा पखवाड़े के तृतीय दिवस शुक्रवार को दिव्यांग एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था ने “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को साकार करते हुए दो विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई।
पहला कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित किया गया, जहां दिव्यांग विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी, पार्षद अयूब शेख तथा महावीर इंटरनेशनल के मिशन प्रोजेक्ट अजमेर जोन के कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा एवं वीर नन्दकिशोर बिड़सर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और समाज के प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के दयाराम, सुरज्ञान, रामस्वरूप जाट, रेखाराम, रामस्वरूप एवं सुमन का सराहनीय सहयोग रहा।
इसी क्रम में संस्था ने सेवा भारती समिति द्वारा संचालित संत रैदास बाल संस्कार केन्द्र, अंबेडकर कॉलोनी, कुचामन में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर अध्यापक सुखदेव एवं मोहनी देवी की उपस्थिति में वीर रामावतार गोयल, वीर सुभाष पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा तथा श्रीकांत मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनसेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


