जयपुर | शाबाश इंडिया।

रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर मानसरोवर स्थित सुवीरा हॉस्पिटल में गरिमामय डॉक्टर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वास्तविक नायकों—चिकित्सकों—के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल जैन ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार नहीं करते, बल्कि उन्हें नया जीवन और नई उम्मीद भी देते हैं। उनका योगदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स, चिकित्सकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा कार्यों की शुभकामनाएं दीं।


