Wednesday, July 1, 2026

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘सांगिनी फॉरएवर’ की पूल पार्टी में सदस्यों ने किया भरपूर मनोरंजन

जयपुर। शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “सांगिनी फॉरएवर” की ओर से अनंत अरावली रिसॉर्ट में भव्य पूल पार्टी का आयोजन किया गया। हंसी, मस्ती, संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर इस आयोजन में सदस्यों ने पूरे दिन उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती चंद्रकला जैन एवं प्राची जैन परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती निशा शाह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

ग्रुप अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला बिंदायका के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। मंच संचालन सुनीता गंगवाल ने अपने शायराना अंदाज में किया, जिसने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन ने बताया कि शीला जैन, मधु जैन, अनीता बिंदायका, बीना शाह, स्नेहलता, अलका जैन, अंजना जैन, पुष्पा बिलाला एवं अर्चना जैन सहित सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बबीता जैन के नेतृत्व में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं अंजू जैन एवं विनीता जैन ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। नए सत्र के लिए पंजीयन कराने वाले सभी सदस्यों को “सांगिनी फॉरएवर” परिवार की ओर से स्मृति स्वरूप सुंदर स्कर्ट भेंट की गई।

इस अवसर पर राजुल जैन की वैवाहिक वर्षगांठ तथा जून माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का केक काटकर उत्साहपूर्वक सम्मान एवं सेलिब्रेशन किया गया। निशा जैन के साथ सदस्यों ने आकर्षक रील्स भी बनाई। इसके अलावा स्विमिंग पूल, जिपलाइन, साइकिलिंग एवं पानी की फुहारों का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम प्रेम, एकता, सहयोग और आत्मीयता का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के लिए यादगार रहा। अंत में अध्यक्षा शकुंतला बिंदायका ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुस्कानें बांटते रहिए, रिश्ते निभाते रहिए… यही है सांगिनी फॉरएवर परिवार की असली पहचान।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar