
उदयपुर। शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम की ओर से 28 जून को मान रिसोर्ट में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के 245 सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर आपसी सौहार्द और पारिवारिक एकता का परिचय दिया।
संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि पारिवारिक स्नेह मिलन का उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीयता और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करना है।
ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन ‘सेम पिंच’ थीम पर किया गया। सभी परिवार एक ही रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन आकर्षक और रंगीन बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वादिष्ट अल्पाहार से हुई। इसके बाद पूल पार्टी तथा बच्चों, कपल्स और ग्रुप के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।
बच्चों की प्रतियोगिताओं में येदांश, चिनिया, जैनी, पार्थ, भव्य, हर्षम्य, गार्गी, पार्थी और विभाशी विजेता रहे। कपल गेम में कल्पेश जैन, सुमित धन्नावत, सुमित खाब्या और दिलीप मेहता ने जीत दर्ज की। वहीं ग्रुप गेम में आशीष मेहता, निवि जैन, प्रेक्षा, निवाशी, अंतिमा, रूदित्य, नीता, जय, सुमित और कामाक्षी विजेता रहे।
सचिव लोकेश जैन ने बताया कि समारोह में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, विपिन जैन, इलेक्ट अध्यक्ष तनुंजय जैन, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, प्रो एडमिन गीतेश जैन, प्रो ग्रीटिंग पंकज सुराणा सहित कार्यकारिणी सदस्य कल्पेश जैन, नितिन कोठारी, कपिल जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, आशीष मेहता, आशीष जैन, शीतल जैन, किरण जैन, सोनल कोठारी, खुशबू सुराणा, पूनम जैन और ज्योति टीमरवा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप से जुड़े सात नए दंपती सदस्यों का स्वागत कर उनका परिचय कराया गया। अंत में सचिव लोकेश जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


