
अजमेर। शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क डायलिसिस सेवा का आयोजन किया गया।
क्लब की ओर से वरुण सागर रोड निवासी 36 वर्षीय प्रतीक सिंह एवं रघुवीर सिंह का पारस यूरोलॉजी हॉस्पिटल में निःशुल्क डायलिसिस कराया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि यह सेवा संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट के नेतृत्व में एवं क्लब के सहयोग से चिकित्सा सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान की गई।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लायनेस्टिक सत्र 2025-26 एवं 2026-27 के तहत यह 12वां निःशुल्क डायलिसिस शिविर है। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर राहत मिल सके।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना, संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट, सचिव लायन अनिल चोरड़िया, कोषाध्यक्ष लायन विनय लोढ़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


