Wednesday, July 1, 2026

महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना पखवाड़े का शुभारंभ, ‘खुशियों का बाजार’ बना सेवा का माध्यम

कुचामन सिटी। शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी के 52वें स्थापना पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को ‘खुशियों का बाजार’ कार्यक्रम के साथ हुआ। संस्था 1 से 14 जुलाई तक विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

स्थापना पखवाड़े के प्रथम दिवस पर पुराने बस स्टैंड स्थित स्वर्गीय बालकिशन सारड़ा की प्रतिमा के समक्ष सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक ‘खुशियों का बाजार’ लगाया गया। इस अभियान के तहत पुन: उपयोग योग्य पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के वस्त्र, खिलौने, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, बर्तन तथा अन्य उपयोगी सामग्री मात्र पांच रुपये के सम्मानजनक शुल्क पर जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराई गई।

संस्था ने बताया कि अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना, पुन: उपयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सेवा और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करना है।

इसी अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीर रतनलाल मेघवाल के जन्मदिवस पर ‘अपना घर’ एवं अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन भी कराया गया।

संस्था के अध्यक्ष रामावतार गोयल ने बताया कि स्थापना पखवाड़े के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनजागरण, ‘कपड़े की थैली–मेरी सहेली’ अभियान, विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, शैक्षणिक सामग्री वितरण, यातायात जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, अनाथालय एवं अपना घर में भोजन वितरण, बेबी किट एवं सेनेटरी पैड वितरण, ‘सुकून की छांव’ अभियान के तहत सड़क किनारे विक्रेताओं को छाते वितरित करना, नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान तथा ‘जल ही जीवन है’ विषय पर जनजागरूकता सहित अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर अशोक अजमेरा, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया, वीर संदीप पांड्या, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर विकास, वीर सौरभ, वीर आशीष, वीर पारस जैन, वीरा सरोज पाटनी, वीर कमल गोड, वीर प्रदीप गंगवाल, बलराम प्रधान एवं महेश भोमराजका का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में उपसभापति हेमराज चावला ने भी सहभागिता निभाते हुए महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सेवा कार्यों की सराहना की तथा संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar