
ब्यावर | शाबाश इंडिया
महावीर इंटरनेशनल डायमंड द्वारा संचालित रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्री रंग जल मंदिर में शुक्रवार को भामाशाह प्रो. डॉ. इंदरमल खींचा के सौजन्य से नए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्यावर आगार प्रबंधक श्रीमती शिप्रा शरणीवाल की उपस्थिति में प्रो. डॉ. इंदरमल खींचा ने फीता काटकर तथा नवकार मंत्र के जाप के साथ किया।इस अवसर पर प्रो. डॉ. इंदरमल खींचा ने श्री रंग जल मंदिर की सेवा व्यवस्था एवं प्रबंधन की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है।संस्था के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने अपने संबोधन में भामाशाह प्रो. डॉ. इंदरमल खींचा एवं खींचा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल मंदिर की सेवा व्यवस्था को भविष्य में और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्याऊ से प्रतिदिन लगभग दो टैंकर पानी का उपयोग होता है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों एवं आमजन को लाभ मिल रहा है।संस्था के उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया ने बताया कि इस अवसर पर प्रो. डॉ. इंदरमल खींचा का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही रोडवेज के अधिकारियों श्रीमती शिप्रा शरणीवाल, श्री उमाकांत, श्री लोकेश, श्री राकेश तथा अतिथियों श्री नरेंद्र डोसी, श्री जसवंत बाबेल एवं श्री प्रकाश नाहर का भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल डायमंड के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, सचिव वीर आशीष डोसी, उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया, कोषाध्यक्ष वीर विनय बोहरा, संरक्षक वीर सुरेश रांका, सह-कोषाध्यक्ष वीर गणेशमल पीपाड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित कावड़िया, वीर अशोक बाबेल, वीर प्रीतम तातेड, वीर हेमचंद सिंघवी, वीर मुरली मनोहर जैन सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


