
जयपुर। शाबाश इंडिया।
अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वीर द्वारा सेवा का संकल्प लेते हुए महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, आदर्श नगर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन, जयपुर के अंतर्गत एवं राउंड टेबल 272 के सौजन्य से, सहाय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 250 विद्यार्थियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की दृष्टि स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर राउंड टेबल 272 के चेयरपर्सन प्रणय जैन, वीर ग्रुप के अध्यक्ष एवं शिविर समन्वयक डॉ. नीरज जैन, सहाय हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती योगिता शर्मा सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


