Wednesday, July 1, 2026

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन की प्रेसिडेंट अवॉर्ड नाइट भव्य आयोजन के साथ संपन्न, 175 सदस्यों का सम्मान

शाबाश इंडिया | जयपुर।

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन की प्रेसिडेंट अवॉर्ड नाइट का भव्य एवं गरिमामय आयोजन ज्ञानजी अड्वेटा, सिरसी रोड, जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय अग्रवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त सुमीत कुमार थे। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बागड़िया तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2028-29) डॉ. के. सी. शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुमीत कुमार ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाजहित में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत कम संस्थाएं और लोग इस स्तर पर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा कर पाते हैं।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने कहा कि रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन ने कम समय में ही प्रांत के अग्रणी क्लबों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने क्लब की सेवा परियोजनाओं को अन्य क्लबों के लिए प्रेरणादायी बताया।

क्लब सचिव रोटेरियन आशीष बैद एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अजय जैन ने बताया कि समारोह के दौरान आयोजित थैंक्स पार्टी में क्लब के लगभग 175 सदस्यों को वर्षभर विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सामाजिक गतिविधियों तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की विशेष उपलब्धि के रूप में क्लब के युवा सदस्यों ने रोटरैक्ट क्लब जयपुर Gen Z का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवगठित क्लब के 50 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए समाजसेवा और रोटरी के आदर्शों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन पी. के. मस्त ने अपनी हास्य प्रस्तुति से उपस्थित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का भरपूर मनोरंजन किया, जिससे पूरे समारोह में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर जैन ने क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल को रोटरी फाउंडेशन के मेजर डोनर बनने पर बधाई देते हुए इसे क्लब के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक रोटेरियन कमलेश जैन ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन रोटेरियन प्रीति सक्सेना ने किया।

प्रेसिडेंट अवॉर्ड नाइट के माध्यम से क्लब ने न केवल अपने सदस्यों के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान किया, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar