Monday, June 29, 2026

मालवीय नगर संभाग द्वारा अनाथाश्रम को उपयोगी सामग्री भेंट

जयपुर। शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन महासमिति, मालवीय नगर संभाग द्वारा शनिवार, 27 जून 2026 को आशा भवन अनाथाश्रम में कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

संभाग अध्यक्ष अजीत–शकुन बड़जात्या ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा भावना को बढ़ावा देने और अनाथाश्रम में रह रहे बच्चों एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति, राजस्थान अंचल के निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम कुमार एवं सरोज पांड्या, रंजना बोहरा, महासमिति मालवीय नगर संभाग के सहसचिव विनोद–मधु जैन, युवा प्रकोष्ठ मंत्री कोणार्क काला, सांस्कृतिक सचिव शैफाली जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जैन, रमेश पहाड़िया, मुकेश बागायत, सेक्टर-2 इकाई अध्यक्ष सुज्योति जैन, संरक्षक सदस्य पदम चंद जैन एवं रोहित जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी पधारे हुए अतिथियों का कोषाध्यक्ष अरुण–मंजू काला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कपड़े एवं सामग्री वितरण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने अल्पाहार ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar