Monday, June 29, 2026

गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शीतल पेय वितरण

जयपुर। शाबाश इंडिया।

गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा में राहगीरों के लिए शीतल पेय (मिल्क रोज) का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में आयोजित इस सेवा कार्य से राहगीरों को बड़ी राहत मिली।

ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. अखिल शुक्ला ने बताया कि राहगीरों को सात्विक पेय उपलब्ध कराना साक्षात नारायण की सेवा के समान माना जाता है। इससे न केवल सेवा भावना प्रबल होती है, बल्कि मानसिक शांति और पुण्य फल की प्राप्ति भी होती है।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. अखिल शुक्ला (अध्यक्ष, हिंदी प्रचार संस्थान) तथा डॉ. सुरेंद्र शर्मा (लेखक एवं अध्यक्ष) की उपस्थिति प्रमुख रही।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों कपिल पचौरी, पुनीत जैन, दीपक कराडिया, मनीष शर्मा एवं रमेश भारद्वाज ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया और सेवा कार्य को सफल बनाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar