Tuesday, June 30, 2026

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर जयपुर की मीटिंग सम्पन्न

जयपुर। शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर जयपुर की मासिक मीटिंग मानसरोवर स्थित मीरामार्ग जैन मंदिर में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व सभी सदस्यों ने मंदिर की तीनों मंजिलों पर विराजमान जिन प्रतिमाओं के दर्शन किए तथा तत्पश्चात आदिनाथ भवन स्थित हॉल में एकत्रित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तामर स्तोत्र के सामूहिक पाठ से किया गया, जिसके बाद सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इसके पश्चात औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान के चित्र का अनावरण श्रीमती शोभा पंसारी द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन श्री के.सी. बज एवं श्रीमती विमला बज द्वारा किया गया। मंगलाचरण श्रीमती शशि, शोभा, विमला, मैना पाटनी एवं डॉ. शांति जैन “मणि” ने किया।

चित्र अनावरणकर्ता एवं दीप प्रज्वलक का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद ग्रुप अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन “मणि” ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ. शांति जैन “मणि” द्वारा आयोजित प्रश्नमंच में धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए, जिनका सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। इसके बाद धार्मिक हाउजी का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

सचिव श्री सुरेश कुमार गंगवाल द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। जून माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का भी माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात बैठक का औपचारिक सत्र भक्तामर के 26वें श्लोक के वाचन से प्रारंभ हुआ। बैठक में आगामी 8 एवं 9 जुलाई को राणीला तीर्थ यात्रा के आयोजन पर चर्चा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अग्रिम राशि जमा कर यात्रा की सहमति प्रदान की।

अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा के बाद बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

अंत में सचिव श्री सुरेश गंगवाल ने सभी सदस्यों को स्नेह भोज हेतु आमंत्रित किया तथा अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन “मणि” ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar