Tuesday, June 30, 2026

जीवदया सेवार्थ संकल्पपथ पावन हुआ, अभादिजैन युवा परिषद ने की गौसेवा

दुर्गापुरा गौशाला में 95 सदस्यों ने किया सेवा कार्य, हर माह गौसेवा का लिया संकल्प

जयपुर। शाबाश इंडिया।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रतापनगर सांगानेर संभाग, जयपुर शाखा द्वारा रविवार प्रातः दुर्गापुरा गौशाला में जीवदया सेवार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन परम पूज्य आर्यिका शिरोमणि, राष्ट्र गौरव, गणिनी प्रमुख 105 ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने गौ माता को प्रतिदिन घर से 5 रोटी अर्पित कर सेवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही गौ सेवा हेतु 1100 किलो सब्जियाँ, 300 किलो ताजे फल, 400 किलो हरा चारा तथा पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना उपलब्ध कराया गया। उपस्थित सदस्यों ने इसे सामूहिक जीवदया सेवा के रूप में संपन्न किया।

परिषद के अध्यक्ष अनिल पाटनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 95 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और गौसेवा कर पुण्य अर्जित किया।

कार्यक्रम में राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन (कोटखावदा), युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान- अनिता बड़जात्या, प्रदेश महामंत्री विमल-आशा बज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नवकार मानसरोवर की अध्यक्षा रतन सौगानी, तथा गोकुल कृपा प्रोपर्टी के जितेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संयोजकगण सर्वेश पाटनी (रेलवे, रूपाहेड़ी वाले), संजय अजमेरा, कमलेश पाटनी, विवेक जैन चौधरी एवं सुनील सौगानी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने हर माह जीवदया के अंतर्गत नियमित गौसेवा करने का संकल्प लिया। समापन पर उपाध्यक्ष संजय शाह एवं प्रचार-प्रसार मंत्री विवेक जैन चौधरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar