Tuesday, June 30, 2026

‘हमारी नई शुरुआत, ढेर सारी खुशियाँ’ थीम पर पुलक मंच का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

प्रार्थना, सांस्कृतिक गतिविधियों, हाउजी और सरप्राइज गिफ्ट्स के साथ महिलाओं ने किया आनंदपूर्ण सहभागिता

जयपुर। शाबाश इंडिया।

पुलक मंच की ओर से ‘हमारी नई शुरुआत, ढेर सारी खुशियाँ’ थीम पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन मानसरोवर स्थित जय श्री ज्वेलर्स शोरूम में किया गया। कार्यक्रम में मंच की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई शुरुआत का स्वागत किया।

समारोह का शुभारंभ आचार्य पुलक सागर महाराज की प्रार्थना एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर जय श्री ज्वेलर्स के संचालक यश जैन एवं उनके स्टाफ ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

पुलक मंच की अध्यक्ष इंदिरा बड़जात्या ने आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए गत कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा विभिन्न आयोजनों को सफल बनाने वाले संयोजकों का आभार व्यक्त किया।

मंच की मंत्री सुनीता अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हाउजी, सरप्राइज गिफ्ट्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका सभी महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। समारोह में विधुत लुहाड़िया, बीना शाह, सारिका जैन, कुसुम बज, रिचा जैन, गुणमाला जैन सहित अनेक महिलाओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। मंत्री सुनीता अजमेरा ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar