
जयपुर | शाबाश इंडिया।
अखिल भारतवर्षीय जैन बैंकर्स फोरम, जयपुर यूनिट की आवश्यक सभा भट्टारक जी की नसियां स्थित सभा कक्ष में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता फोरम के कार्याध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने की। इस अवसर पर संरक्षक ज्ञानेंद्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभा का शुभारंभ नमोकार मंत्र के पाठ से हुआ। इसके बाद संरक्षक ज्ञानेंद्र जैन ने फोरम की वर्तमान स्थिति एवं केंद्रीय कमेटी के विचारों से सदस्यों को अवगत कराया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सुनील काला को अध्यक्ष, पदम जैन बिलाला को कार्याध्यक्ष, धनु कुमार जैन को सचिव तथा कमल कुमार जैन (सेवा वाले) को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सभा में उपस्थित निहाल चंद जैन, अक्षय जैन, पदम जैन, तेज कुमार जैन, सुकेश काला, लवनेश बगड़ा एवं राजेंद्र पापड़ीवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के साथ सामूहिक सहअस्तित्व, आपसी सहयोग एवं समन्वय की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सभा में फोरम की भावी गतिविधियों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सदस्यों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।


