
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन इंजीनियर्स सोसायटी जयपुर साउथ चैप्टर के 40 सदस्यीय दल के आठ दिवसीय जापान भ्रमण की शुरुआत 6 अक्टूबर 2026 को टोक्यो स्थित श्री वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर के दर्शन से हुई। दल के सभी सदस्यों ने मंदिर में भगवान के दर्शन एवं आरती कर जापान भ्रमण की सफलता और मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।
दल 4 अक्टूबर को जयपुर से रवाना हुआ था और 5 अक्टूबर की शाम टोक्यो पहुंचा। इसके बाद 12 अक्टूबर 2026 तक दल जापान के टोक्यो, हमामत्सु, ओसाका, हिरोशिमा सहित आसपास के पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगा।
जापान भ्रमण दल में इंजी. पी.सी. छाबड़ा, इंजी. देवेन्द्र मोहन जैन, इंजी. राकेश कुमार बगड़ा, बी.पी. जैन, इंजी. अनिल कुमार जैन (आईआरएस), इंजी. राजीव जैन, इंजी. आई.सी. जैन, इंजी. अखिल कुमार जैन, इंजी. अनिल कुमार जैन, इंजी. विजेंद्र कुमार जैन, इंजी. राकेश कुमार जैन, इंजी. सुरेश कुमार जैन, श्रीमती अनिला पाटनी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
भ्रमण के मुख्य संयोजक इंजी. पी.सी. छाबड़ा हैं, जबकि सह संयोजक के रूप में इंजी. देवेन्द्र मोहन जैन, इंजी. बी.पी. जैन एवं इंजी. राकेश बगड़ा दल के साथ समन्वय कर रहे हैं। जापान के धार्मिक स्थलों से शुरू हुआ यह भ्रमण दल के लिए आध्यात्मिकता, संस्कृति, इतिहास और पर्यटन का अनूठा संगम बनने जा रहा है।


