Tuesday, October 6, 2026

राजस्थान विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्री महावीर कॉलेज की पुरुष टीम उपविजेता, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

जयपुर | शाबाश इंडिया।

सी-स्कीम स्थित श्री महावीर कॉलेज की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने राजस्थान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेजिएट टेबल टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता में श्री महावीर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार टीम समन्वय का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

कॉलेज की टीम में श्रेयान्श खत्री, पंकज सिंह राठौड़, हार्दिक हाडोलिया, हरमन चौधरी एवं सक्षम डूंगर ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संघी, मानद मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

— डॉ. आशीष गुप्ता
प्राचार्य, श्री महावीर कॉलेज

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar