Wednesday, October 7, 2026

एशियन गेम्स में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

मुंबई | शाबाश इंडिया।

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई दी। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 85 पदक हासिल किए और मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। इनमें से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों एवं साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा।

रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि टीम इंडिया ने देश को गर्व करने के अनेक अवसर दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने युवा लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं की क्षमता और उन पर किए जा रहे भरोसे को और मजबूत करती है। उन्होंने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के समर्पण और मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।

एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। उन्होंने उस समय रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का विशेष उल्लेख करते हुए उनकी वर्षों की मेहनत के साथ उनके परिवारों के त्याग और सहयोग को भी याद किया था।

रिलायंस फाउंडेशन वर्तमान में ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करता है। खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, खेल उपकरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपोजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक की तैयारियों को भी मजबूती दी है। ऐसे में एशियन गेम्स की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए अगली बड़ी ओलंपिक चुनौती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar