Sunday, October 4, 2026

त्रिवेणी नगर में क्षमायाचना एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, वरिष्ठजनों का सम्मान और रंगारंग हाउजी बना आकर्षण

Oplus_131072

जयपुर | शाबाश इंडिया।

गोपालपुरा बाईपास स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, त्रिवेणी नगर में शुक्रवार को क्षमायाचना एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, उत्साह और आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल) नरेश कासलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंगलाचरण किया गया।

मंदिर समिति के मंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन आयोजित की गई ‘तीन जय जिनेन्द्र’ प्रतियोगिता के विजेताओं को समाजसेवी सुरेश-स्नेहलता सेठ एवं अजीत-मंजु दीवान परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के संयोजक नरेश-जितेन्द्र कासलीवाल एवं शैलेन्द्र जैन रहे।

समारोह का विशेष आकर्षण रंगारंग क्षमावाणी हाउजी रही, जिसका आयोजन महिला मंडल एवं श्रीमती प्रतिभा-आभा पांड्या ने कराया। हाउजी में आकर्षक पुरस्कार रखे गए। इसके प्रथम पुरस्कार 32 इंच एलईडी टीवी की विजेता श्रीमती साक्षी गोधा रहीं। पुरस्कारों में प्रकाशचंद-पदमा जैन, दौसा वाले, तथा राजेश गुरहा और शैलेन्द्र-मनीषा जैन का सहयोग रहा।

समाजश्रेष्ठी नोरतनमल सौगाणी के सुपुत्र तुषार सोगानी के ARCASIA (24 एशियाई देशों के आर्किटेक्ट्स के संगठन) के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर समाज एवं मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया।

इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से गत वर्ष में हुई भूलों के लिए क्षमायाचना की और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर त्रिवेणी नगर महिला मंडल की ओर से सभी को खोपरा-मिश्री खिलाई गई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र काला ने बताया कि समारोह में समिति के महावीर कासलीवाल, राकेश छाबड़ा, विमल छाबड़ा, कैलाश सौगानी, जितेन्द्र कासलीवाल, लोकेश जैन, अंकुर पाटोदी, विपिन सेठ, अशोक पापड़ीवाल, सुशील गोधा सहित महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिमला पापड़ीवाल, बबीता लुहाड़िया, मृदुला काला, मैना पाटनी, मनोरमा चांदवाड़, वंदना अजमेरा, अंजू अजमेरा, आशा बज, एकता पांड्या, मीनू रारा, निरंजना जैन, नीतू जैन, सीमा बाकलीवाल, सुनीता कासलीवाल एवं उर्मिला छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नरेश कासलीवाल, प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल), अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar