
जयपुर | शाबाश इंडिया।
“संकल्प हमारा, साथ आपका” के मूल मंत्र के साथ सामाजिक संस्था संकल्प नेस्ट द्वारा आयोजित बहुआयामी सेवा सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सेवा सप्ताह के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए कई कल्याणकारी और सेवा कार्य किए गए।
अभियान के तहत स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतलें और चप्पलें वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। इसके साथ ही क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष भोजन वितरण अभियान भी चलाया गया।
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन दृष्टि दोष से पीड़ित चिह्नित बच्चों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही सेवा सप्ताह के इस अभियान का औपचारिक समापन हुआ।
संकल्प नेस्ट की टीम ने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग के बिना यह संकल्प पूरा करना संभव नहीं था। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और परोपकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


