Sunday, September 22, 2024

जैन सोशल ग्रुप नार्थ की पूल पार्टी का भव्य आयोजन

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप नार्थ का फादर्स डे के अवसर पर कानोता कैंप पुल पार्टी का आयोजन किया गया । ग्रुप अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि बच्चों ने फादर्स डे पर अपनी भावनाएं व्यक्त की और उन्हें पारितोषिक दिया गया। ग्रुप सचिव राजेंद्र जैन ने बताया कि NEET में सफलता प्राप्त करने पर मोहित जैन एवं उनके परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मुख्य समन्वयक संजय संगीता जैन द्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। संदीप आरती जैन द्वारा पूल पर आकर्षक गेम्स का आयोजन किया एवं पारितोषिक भी प्रदान किए गए सभी सदस्यों ने आकर्षित हाउजी का आनंद भी उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय ऋतु कुलदीप नीतू एवं नितिन सरिता जैन द्वारा किया गया। नए सदस्यों का स्वागत मनीष झाझरी संस्थापक अध्यक्ष, अभय गंगवाल पूर्व अध्यक्ष, सुनील सोगानी उपाध्यक्ष, सुकेश काला संगठन मंत्री अनिल गदिया संयुक्त मंत्री, सजय काला कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में करीब 170 सदस्य ने वाटर पार्क का आनंद उठाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article