
ब्यावर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप सनशाइन, ब्यावर की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत अजमेर रोड बाईपास स्थित वन्दे गौ मातरम् गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौमाता को हरा चारा एवं लापसी अर्पित कर जीवदया एवं सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जैन सोशल ग्रुप सनशाइन के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की तथा चारा एवं लापसी अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सदस्यों ने जीवदया, करुणा और परोपकार की भावना को समाज में बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस पुण्य कार्य के लाभार्थी नंदकुमार जी, हीरेन जी, शुभम जी भंडारी एवं परिवार रहे। परिवार की ओर से गौ सेवा में सहयोग प्रदान कर इस पुनीत कार्य का लाभ लिया गया।
संस्था अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल एवं मंत्री भूपेश भंसाली ने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज में सेवा, जीवदया एवं परोपकार की भावना को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति एवं जीवदया की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे सेवा कार्यों से मन में करुणा, दया और परोपकार की भावना विकसित होती है। उन्होंने सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल, मंत्री भूपेश भंसाली, वीरेंद्र बोहरा, पंकज डेडिया, अरुण रूनीवाल, अमित गोधा, अमित कोठारी, विनोद श्रीश्रीमाल, प्रतीक खटोड़, महावीर आबड़, राहुल पगारिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जैन सोशल ग्रुप सनशाइन, ब्यावर की ओर से गौशाला प्रबंधन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


