Wednesday, August 19, 2026

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह समारोह में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण, 25 पौधे लगाने का लिया संकल्प

जयपुर | शाबाश इंडिया।

अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था एवं युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संस्था की भूमि पर स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

युवा मंडल के अध्यक्ष चमत्कार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश चंद एवं अंकित जैन परिवार की ओर से दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। ध्वजारोहण श्री कैलाश चंद, श्री निलेश जैन एवं श्री विपिन जैन (सेसा वाले) द्वारा किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए प्रथम पौधे का रोपण श्री शांत कुमार एवं सभ्य जैन (वजीरपुर वाले) ने किया। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने कुल 25 पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय जैन, परम संरक्षक जिनेंद्र जैन एवं पारस जैन, महेश जैन, कैलाश जैन, राजू जी, ताराचंद जैन, अभिषेक जैन सहित युवा मंडल के सचिव गोकुलेंद्र जैन, सुशील जैन एवं अन्य सदस्यों तथा महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी जैन सहित समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में अल्पाहार की व्यवस्था के लिए जितेंद्र जैन सांचोली, देवेंद्र-लोकेन्द्र जैन जीत वाले, सागर जैन, मनीष जैन एवं तारों की कूट ने सहयोग प्रदान किया।

युवा मंडल के परम संरक्षक सुनील जैन एडवोकेट ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्था के महासचिव डॉ. इंद्र कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता के साथ “हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के कोषाध्यक्ष नवल जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar