
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल एवं महिलांचल राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, बगरू वालों, स्टेशन रोड, जयपुर में 12वां मासिक पूजन विधान श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रातः 7:30 बजे श्री आदिनाथ विधान का विधिवत आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर विधान में सहभागिता की और धर्मलाभ प्राप्त किया।

महिलांचल राजस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला बिंदायका, मंत्री श्रीमती सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन एवं संरक्षक शशि सोगानी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या एवं अंचल कार्याध्यक्ष का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री दिगम्बर जैन मंदिर बगरू वालों के अध्यक्ष प्रमोद पहाड़िया, मंत्री नवीन जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल बोहरा तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रबंध समिति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
पूजन विधान को प्रत्येक माह निरंतर जारी रखने के लिए पूजन संरक्षक प्रेमचंद बाकलीवाल, उमराव मल संघी, विवेक काला, प्रमोद पहाड़िया, शशि सोगानी, श्रीमती निशा शाह एवं सुमन कोटा वाली ने अपनी सहमति प्रदान की।
भोजन के पुण्यार्जक रमेश-सुनीता गंगवाल का जन्मदिन के अवसर पर तिलक, माला, दुपट्टा एवं मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें अनंत मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के अध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस, राष्ट्रीय युवा मंत्री मनीष वेद, उपाध्यक्ष यश कमल अजमेरा, निर्मल-सरला संघी, सुनील बज, शाबाश इंडिया के संपादक राकेश गोदिका, महावीर बिंदायका, डॉ. इंद्र कुमार जैन, अंचल कोषाध्यक्ष रमेश चंद सांगानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नंद किशोर, शांति देवी, नीना पहाड़िया, पुष्पा बिलाला, सीमा बड़जात्या, सरला संघी, रचना वेद, निशा जैन सहित अनेक सदस्यों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान जिनेंद्र देव की आराधना की। संपूर्ण आयोजन भक्ति, श्रद्धा, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण से परिपूर्ण रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।


